स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी तथा सिलवानी विधायक ने सॉची में आयोजित स्वास्थ्य मेले का किया निरीक्षण
स्वास्थ्य मेले में दो हजार से अधिक लोगों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
बरेली में 19 अप्रैल तथा उदयपुरा में 20 अप्रैल को लगेगा स्वास्थ्य मेला
रायसेन - स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी तथा सिलवानी विधायक श्री रामपाल सिंह द्वारा सॉची में आयोजित विकासखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया गया। उन्होंने मेले में बनाए गए सभी काउण्टरों का निरीक्षण करते हुए चिकत्सकों और स्वास्थ्य अमले से अब तक हुए पंजीयन, स्वास्थ्य परामर्श, मरीजों के उपचार सहित अन्य जानकारी ली। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि आज सॉची में स्वास्थ्य मेले के शुभारंभ के साथ ही प्रदेश में भी विकासखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेलों का आयोजन प्रारंभ हो गया है। रायसेन जिले सहित प्रदेश के सभी विकासखण्डों में स्वास्थ्य मेले आयोजित किए जा रहे हैं।
सॉची में आयोजित स्वास्थ्य मेले में लगभग दो हजार से अधिक लोगों का पंजीयन करते हुए स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य मेले में आने वाले रोगियों को आयु वर्ग के आधार पर पंजीकरण करने के लिए पृथक-पृथक काउंटर बनाए गए। इसमें गर्भवती महिलाओं के लिए एएनसी काउंटर बनाए गए जिसमें स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार के लिए विषय-विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त बच्चों के स्वास्थ्य परिक्षण एवं उपचार के लिए शिशु रोग विशेषज्ञ, स्त्री एवं गर्भवती महिलाओं के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, लम्बी खाँसी, बुखार आदि के लिए मेडिकल स्पेशलिस्ट, मोतियाबिंद, ग्लूकोमा, आँखों की परेशानी के लिए नेत्र रोग विशेषज्ञ, कान, नाक एवं गले संबंधी समस्या के लिए ईएनटी विशेषज्ञ, जोड़ो एवं हड्डी की परेशानी के लिए अस्थि रोग विशेषज्ञ, दिमागी एवं मानसिक रोगियों के लिए मानसिक रोग चिकित्सक के अतिरिक्त अन्य विषय-विशेषज्ञ भी उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य मेले में पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए तथा डिजिटल मिशन में विशिष्ट स्वास्थ्य पहचान-पत्र भी बनाए गए। स्वास्थ्य मेले में बीमारी की प्रारंभिक स्तर पर पहचान हेतु स्क्रीनिंग एवं निदान के संबंध में बुनियादी जाँच की गई तथा आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य परामर्श और दवाएं प्रदान की गईं। स्वास्थ्य मेले में विषय-विशेषज्ञों के साथ टेली-कन्सलटेशन से उचित उपचार की निरूशुल्क व्यवस्था भी की गई थी।
स्वास्थ्य मेले में चिकित्सकीय उपचार के साथ स्वास्थ्य जागरूकता, परिवार परिवार नियोजन परामर्श, मानसिक स्वास्थ्य परिक्षण, मोतियाबिंद पहचान, टीकाकरण तथा टीबी एवं कुष्ठ रोग पहचान तथा उपचार भी किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त डॉ सुदामा खाड़े, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की एमडी डॉ प्रियंका दास, कलेक्टर श्री अरविन्द कुमार दुबे, पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार शहवाल, सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
जिले के सभी विकासखण्डों में लगेंगे स्वास्थ्य मेले
जिले के सॉची विकासखण्ड के तहत सीएचसी सॉची में 18 अप्रैल को, बाड़ी विकासखण्ड के तहत सीएच बरेली में 19 अप्रैल को, उदयपुरा विकासखण्ड के तहत सीएचसी उदयपुरा में 20 अप्रैल को, औबेदुल्लागंज विकासखण्ड के तहत सीएचसी औबेदुल्लागंज में 21 अप्रैल को, गैरतगंज विकासखण्ड के तहत सीएचएसी गैरतगंज में 22 अप्रैल को, बेगमगंज विकासखण्ड के तहत सीएच बेगमगंज में 25 अप्रैल को तथा सिलवानी विकासखण्ड के तहत सीएचसी सिलवानी में 26 अप्रैल को विकासखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा।