14 मई को नेशनल लोक आदालत का आयोजन
आगामी 14 मई 2022 को जिला मुख्यालय बालाघाट तथा तहसील के अंतर्गत सिविल न्यायालय बैहर, कटंगी, लांजी, वारासिवनी में नेशनल लोक आदालत का आयोजन किया जायेगा। इस लोक आदालत में न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों का पक्षकारों के बीच आपसी सहमति से निराकरण किया जायेगा। ऐसे पक्षकार जिनके प्रकरण न्यायालयों में लंबित है और वे लोक अदालत में अपने प्रकरण का निराकरण कराना चाहते है तो लिखित में अपनी सहमति प्रदान कर सकते है। लोक अदालत में प्रकरण का निराकरण हो जाने से पक्षकारों को बार-बार पेशी पर न्यायालय नहीं आना पड़ता है और उन्हें मानसिक व आर्थिक परेशानी से भी मुक्ति मिल जाती है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री आनंद प्रिय राहुल ने 14 मई 2022 की नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष न्यायाधीश श्री रविन्द्र सिंह कुशवाहा को नेशनल लोक अदालत का संयोजक बनाया है। न्यायाधीश श्री कुशवाहा नेशनल लोक अदालत के आयोजन में न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों के बीच समन्वय एवं नियंत्रण का कार्य किया जायेगा।

