कटनी (29 अप्रैल)- आयुक्त नगर निगम सत्येन्द सिंह धाकरे ने बताया कि नागरिकों की पेयजल सप्लाई संबंधी सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम मे स्थापित किये गए कंट्रोल रूम का पांच अंकों का टोल फ्री नंबर 14420 जारी किया गया है। इस टोल फ्री नंबर के माध्यम से नागरिक प्रातः 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक पेयजल सप्लाई संबंधी शिकायतों को दर्ज करा सकते है।
विदित हो कि ग्रीष्मकाल मे पेयजल सप्लाई व्यवस्था को सुदृण बनाये रखने व पेयजल से संबंधित शिकायत प्राप्त होने पर शिकायत पंजी में दर्ज करने एवं यथासमय निगम के संबंधित अधिकारियों को सूचित करने व कार्य पूर्ण होने की जानकारी प्राप्त कर पंजी अद्यतन करने हेतु कार्यालय नगर पालिक निगम कटनी में कंट्रोल रूम की स्थापना की जाकर प्रातः 06 बजे से रात्रि 10 बजे तक चार शिफ्टों में कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है।

