राज्य निर्वाचन आयोग के संशोधित कार्यक्रम को लेकर स्टैंडिंग कमेटी की बैठक 12 को
कटनी - नगरीय निकायों एवं त्रि स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के लिए फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण वर्ष 2022 के तहत 4 अप्रैल से 11 अप्रैल तक दावा-आपत्ति फार्म लेने की प्रक्रिया का कार्य पूर्ण हो चुका है।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी साधना परस्ते ने बताया कि मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल से जारी संशोधन कार्यक्रम के अंतर्गत जांच सूची व डुप्लीकेट सूची की सघन जांच और भौतिक सत्यापन के दौरान सत्यापन 20 अप्रैल तक किया जाना है। उन्होंने बताया कि संशोधित कार्यक्रम को लेकर 12 अप्रैल को शाम 5 बजे उपजिला निर्वाचन अधिकारी के कक्ष क्रमांक-35 में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई है।

.jpg)