Type Here to Get Search Results !

बड़वारा में आयोजित स्वास्थ्य मेला में 1156 व्यक्तियों का हुआ उपचार पात्र हितग्राहियों के बनाए गए आयुष्मान कार्ड, निशुल्क दवाओं का भी किया गया वितरण


बड़वारा में आयोजित स्वास्थ्य मेला में 
1156 व्यक्तियों का हुआ उपचार

पात्र हितग्राहियों के बनाए गए आयुष्मान कार्डनिशुल्क दवाओं का भी किया गया वितरण

कटनी - आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिले भर में विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेलों का आयोजन कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़वारा में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।

मेले में हड्डी रोगमेडीसिनसर्जरीमहिला विशेषज्ञशिशु रोगनाक कान गला सहित अन्य रोगों का उपचार किया गया और मरीजों को निशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। स्वास्थ्य मेले में 1156 लोगों ने पंजीयन कराया थाजिनका चिकित्सकों ने उपचार किया और दवाएं प्रदान की गईं। स्वास्थ्य मेले में अतिथि के रूप में बड़वारा विधायक विजेंद्र प्रताप सिंहसांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम मौजूद थे।

कलेक्टर श्री मिश्रा के निर्देश पर विकासखंड वार आयोजित स्वास्थ्य मेलों में पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान व हेल्थ कार्ड भी बनाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मेले में शिविर लगाकर 80 पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड मौके पर ही बनाए गएजबकि 111 लोगों ने अपने हेल्थ कार्ड बनवाए। मेले में आयुष विभाग ने भी सेवाएं दीं तो जिले के निजी चिकित्सकों ने भी सेवाएं देते हुए लोगों का उपचार किया।

            इस दौरान सीएमएचओ डॉ. प्रदीप मुढि़याडॉ. अशोक चौदहाडॉ. वंदना गुप्ताडॉ. राजेन्द्र गुप्ताडॉ. नवीन करणडॉ. विकास गुप्ताडॉ.शैफाली गुप्ताडॉ. विनय जैनबीएमओ डॉ. अनिल झामनानीसीईओ जनपद सुरेंद्र तिवारी सहित जिला अस्पताल के चिकित्सकजनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.