Type Here to Get Search Results !

सावन का निजी अस्पताल में उपचार हुआ प्रारम्भ, रेडक्रोस सोसायटी से 10 हजार रुपये की दी सहायता



सावन का निजी अस्पताल में उपचार हुआ प्रारम्भ, रेडक्रोस सोसायटी से 10 हजार रुपये की दी सहायता


खरगोन- रामनवमी के दौरान शहर में हुए उपद्रव में आनंदनगर के सावन गांगले की पीठ 

पर चोट लगने से घाव हो गए थे। गत दिवस कलेक्टर जब आनंदनगर सर्वे के लिए पहुँची 

तो उनकी पीठ पर लगे घावों को देखकर कलेक्टर ने शीघ्र शासकीय सहायता देकर निजी 

अस्पताल में उपचार करने का आश्वाशन दिया था। शनिवार को मेडिकल की टीम ने पिता 

मुकेश गांगले से संपर्क कर निजी अस्पताल विजयलक्ष्मी पहुँचाया। सावन का यहाँ उपचार 

और देखरेख प्रारम्भ हो गई है। इसके अलावा शनिवार को ही अपर कलेक्टर श्री एसएस 

मुजाल्दा ने सावन के पिता को 10 हजार रुपये का चेक उपचार से पहले ही निजी 

अस्पताल में प्रदान किया।


*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.