Type Here to Get Search Results !

रायसेन कृषि उपज मण्डी में प्रातः 10 बजे तक ही मिलेगा ट्रालियों को प्रवेश



रायसेन कृषि उपज मण्डी में प्रातः 10 बजे तक ही मिलेगा ट्रालियों को प्रवेश
रायसेन, 29 मार्च 2022
रायसेन में कृषि उपज मण्डी समिति के नजदीक दशहरा मैदान में धार्मिक आयोजन होने के कारण 03 अप्रैल से 09 अप्रैल 2022 तक किसानों की ट्रालियों को प्रातः 10 बजे तक ही मण्डी प्रांगण में प्रवेश दिया जाएगा। कृषि उपज मण्डी समिति के सचिव द्वारा किसान भाईयों से अपील की गई है कि वे 03 अप्रैल से 09 अप्रैल 2022 तक प्रातः 10 बजे तक या उसके पूर्व ही अपनी कृषि उपज लेकर मण्डी प्रांगण में आएं तथा बाद में होने वाली असुविधा से बचे। इस अवधि में नीलामी कार्य प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा।


*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.