भीषण गर्मी को देखते हुए कक्षा 1 से 12वीं तक की शालाओं का बदला समय
खरगोन 06 अप्रैल 2022। प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ श्री दिव्यांक सिंह ने ने वर्तमान समय में जिले में भीषण गर्मी के कारण कक्षा 1 से 12 तक के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकुल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए जिले में संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय (केन्द्रीय विद्यालय सहित) शालाओं का समय परिवर्तन करने संबंधी आदेश जारी किया है। जारी आदेश अनुसार समस्त शालाएं प्रातः 7.30 बजे से 12.30 तक संचालित की जाएगी। परीक्षाएं यथा समय ही संचालित की जाएगी।

.jpg)