Type Here to Get Search Results !

07 नर्सरियों के आम फल बहार की नीलामी के लिए तिथियां निर्धारित 28 अप्रैल से 06 मई 2022 तक होगी नीलामी




07 नर्सरियों के आम फल बहार की नीलामी के लिए तिथियां निर्धारित

28 अप्रैल से 06 मई 2022 तक होगी नीलामी

     कार्यालय सहायक संचालक उद्यान बालाघाट के अंतर्गत जिले में स्थित 07 शासकीय उद्यानों (नर्सरियों) के आम फल बहार की वर्ष 2022-23 में नीलामी के द्वारा विक्रय किया जाना है। शासकीय संजय निकुंज के आम फल बहार की नीलामी के लिए तिथियां निर्धारित कर दी गई है।

     सहायक संचालक उद्यान श्री सी बी देशमुख ने बताया कि शासकीय स्टेशन गार्डन बालाघाट के आम फल बहार की नीलामी 28 अप्रैल 2022 को की जायेगी। इसी प्रकार किरनापुर विकासखंड के शासकीय संजय निकुंज हट्टा में 29 अप्रैल 2022, शासकीय संजय निकुंज सावंगी (विकासखंड वारासिवनी) व सेलवा(विकासखंड कटंगी) में 02 मई 2022, शासकीय संजय निकुंज कुरेंडा(विकासखंड परसवाड़ा) में 04 मई 2022, शासकीय संजय निकुंज रेंहगी(विकासखंड बिरसा) में 05 मई 2022 एवं शासकीय संजय निकुंज अमेंड़ा(विकासखंड लांजी)  में 06 मई 2022 को आम फल बहार की नीलामी की जायेगी।

     वर्ष 2022-23 के लिए आम फल बहार की नीलामी शासकीय रोपणी में निर्धारित तिथि को दोपहर 01 बजे से प्रारंभ की जायेगी। इच्छुक फल क्रेता कार्यालयीन दिवस में इन रोपणी में जाकर नीलामी के पहले आम फल बहार का अवलोकन कर सकते है। नीलामी में बोली लगाने के पहले एक हजार रुपये की अमानत राशि जमा कराना होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय सहायक संचालक उद्यान बालाघाट से सम्पर्क किया जा सकता है। 




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.