टीकमगढ़ के कुंडेश्वर धाम में भगवान शिव की लीलाओं पर आधारित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति हुई। नृत्य निर्देशक श्री संजय महाजन के निर्देशन में बड़वाह के नटेश्वर नृत्य संस्थान के कलाकारों के सहज अभिनय ने भगवान शिव के रूप को साकार किया। इसी क्रम में जबलपुर की सुश्री संजो बघेल ने शिव को समर्पित लोक गीत गायन और रीवा के श्री संतोष तिवारी एवं साथियों द्वारा रेवावृंद गायन की सुरमयी प्रस्तुति दी गयी।
कुंडेश्वर धाम में शिव को समर्पित नृत्य नाटिका
March 03, 2022
0
Tags

