Type Here to Get Search Results !

इलेक्ट्रिशियन के बच्चों ने यू-ट्यूब से सीख लिया घायल हथियार बनाना, पुलिस ने दबोचा

हनुमानताल में मिली हथियार बनाने की फैक्टरी 

जबलपुर। पुलिस को वाहन चैकिंग के दौरान मिले दो नाबालिग लड़के घातक हथियार बनाने के मास्टर निकले। दरअसल, धनवंतरी नगर पुलिस ने हनुमानताल क्षेत्र में रहने वाले दो नाबालिग लड़कों को पकड़ा था और तलाशी ली तो उनके पास देशी कट्टा व एक चाकू मिला। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो एक ने बताया कि उसके पापा इलेक्ट्रीशियन है और उन्होने घर के एक हिस्से में यू-ट्यूब से हथियार बनाना सीखा। पुलिस ने जब हनुमानताल स्थित घर में छापा मारा तो हथियारों का जखीरा बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि घर के नीचे वाले हिस्से में औजार मिले और जब छानबीन की गई तो घातक हथियार के साथ ही कॉपर वायर से पिस्टल की गोली बनाने तक का सामान मिला। इस मामले में एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर धनवंतरी नगर चौकेी प्रभारी सतीश झारिया ने हनुमानताल सैयद बाबा की मजार के पास रहने वाले नाबालिग लड़कों से हथियारों का जखीरा बरामद किया। पुलिस पूछताछ कर रही है कि वे हथियार बनाकर कहां बेचते थे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.