नर्मदापुरम/04,मार्च,2022/ विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर 15 मार्च को राज्य-स्तरीय आयोजन किया जायेगा। प्रमुख सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण श्री फैज अहमद किदवई विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विश्व उपभोक्ता दिवस को उपभोक्ता जागरूकता दिवस के रूप में मनाया जाए। सभी कार्यक्रमों का फोकस इस बात पर केन्द्रित होना चाहिये कि उपभोक्ता अधिकार अधिनियम के तहत उपभोक्ता अपने अधिकारों का अधिक से अधिक उपयोग कैसे करें।

