Type Here to Get Search Results !

विधायक रामबाई को जेल में बंद पति की याद आई, दर्द का इजहार पिया मिलन..के डांस से

महिलाओं से बोलीं- डांस करने से दुख-दर्द दूर होते हैं 

दमोह। अपने बयानों और मैदानी कारनामों से चर्चा में रहने वाली दमोह जिले की पथरिया सीट से बसपा विधायक राम बाई ने होली मिलन कार्यक्रम में अपना दर्द भुलाने के लिए जमकर डांस किया। बटियागढ़ के फुटेरा गांव में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें जेल में बंद अपने पिया की याद आ गई और वे मोहे पिया मिलन की आस रे..फाग गीत गाया और डांस भी किया। उल्लेखनीय है कि हटा के कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरिसया की हत्या के मामले में विधायक रामबाई के पति गोविंद, उनके देवर चंदू सिंह जेल में बंद है और फिलहाल यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

 बेवाक बोलीं रामबाई- रोज टीवी के सामने डांस करती हूं

लोगों के बीच जाकर उनके साथ बिंदास घुलमिल जाने वाली रामबाई ने महिला समूह के होली मिलन कार्यक्रम में एक फाग गीत सुनाया, और फाग गाने से पहले ये भी कहा कि हम फाग नहीं, अपने मन की पीड़ा गा रहे हैं। उन्होंने दो लाइन में ही अपना दर्द बयां कर दिया। फाग के बोल थे.. चुन-चुन खइयो मांस रे.. दो नैना मत खाइयो.. मोहे पिया मिलन की आस रे..। विधायक रामबाई बोलीं कि पुरुष तो घर और बाहर कहीं भी एन्जॉय कर लेते हैं, लेकिन महिलाओं को ऐसे अवसर कम मिलते हैं। उन्होने कहा कि वे तो रोज घर में टीवी के सामने डांस करतीं हैं। क्योंकि डांस करने से मन का दुख-दर्द कम होता है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.