खरगोन 02 मार्च 2022। डिप्टी कलेक्टर सुश्री दिव्या पटेल ने 12 मार्च को आयोजित होने
वाली नेशनल लोक अदालत में समस्त न्यायालयों के लंबित प्रकरणों के निराकरण करने
के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। लंबित प्रकरणों में प्री-लीटिगेशन प्रकरणों को चिन्हित
कर अधिक से अधिक संख्या में प्रकरण लोक अदालत में निराकरण किया जाए। साथ
आवश्यक कार्यवाही करते हुए निर्धारित प्रपत्र में जानकारी लोक अदालत के दिन ही
संबंधित न्यायालय की ओर भेजते हुए इस कार्यालय को भी अवगत कराना होगा।

