Type Here to Get Search Results !

किडनेप आशीष बोला... पापा मुङो बचा लो कुछ लोग उठाकर जबलपुर ले आए

रीवा का दसवीं कक्षा का छात्र दस्तयाब किया जबलपुर पुलिस ने

 जबलपुर। रीवा के गायत्री नगर में रहने वाला 10वीं का छात्र आशीष यादव रहस्यमय ढंग से गायब हो गया और अपने पिता संतोष यादव को फोन पर बोला कि कुछ लोग मुङो उठाकर जबलपुर ले आए हैं, ...मुङो बचा लो। रीवा पुलिस ने सायबर सेल की मदद से जबलपुर पुलिस के साथ नाबालिग लड़के को दस्तयाब कर लिया। अपहरण की इस सनसनीखेज वारदात में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 

 कोचिंग के लिए निकला था तीन दिन पहले

रीवा शहर के विश्वविद्यालय थाना अंतर्गत गायत्री नगर निवासी संतोष यादव ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बताया कि बेटा आशीष 1 मार्च को घर से सिरमौर चौराहा स्थित नाइस कंप्यूटर एकेडमी कोचिंग के लिए निकला था। पुलिस ने आईपीसी की धारा 363 का प्रकरण पंजीबद्ध कर तलाश शुरू की। इसी बीच देर रात पिता के पास बेटे का फोन आया, बोला- पापा मुङो कुछ लोग जबलपुर उठा लाए हैं, मुङो यहां से ले चलो, नहीं तो मार डालेंगे। परिजन थाने पहुंचे और इसके बाद पुलिस ने साइबर सेल की मदद ली तो बच्चे की लोकेशन जबलपुर मिली। रीवा पुलिस ने जबलपुर पुलिस के आला अधिकारियों को सूचना देकर आशीष को बरामद कर लिया गया। इस मामले में पुलिस कथित तौर पर अपहरण करने वालों की तलाश कर रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.