Type Here to Get Search Results !

पीएम किसान सम्मान निधि की राशि का भुगतान आधार से लिंक खातों में होगा

खरगोन 14 मार्च 2022। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत समस्त 

हितग्राहियों का खाता आधार से लिंक कराने के संबंध में अपर कलेक्टर्स श्री एसएस 

मुजाल्दा ने समस्त तहसीलदारों का पत्र जारी किया है। भारत सरकार के नए दिशा-निर्देशों 

के अनुसार पीएम किसान सम्मान निधि की आगामी किश्त का भुगतान हितग्राहियों को 

आधार से लिंक खातों में ही किया जाएगा। जिन हितग्राहियों के खाते आधार से लिंक नहीं 

है उनके खाते शीघ्र आधार से लिंक करवाना होगा। साथ ही प्रभार वाले क्षेत्र के अंतर्गत 

प्रचार-प्रसार के माध्यम से हितग्राहियों को सूचित किया जाए ताकि समस्त हितग्राही अपने 

बैंक खाते आधार से लिंक करवा सके।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.