कटनी (2 मार्च)- जिले में 1 मार्च से 5 मार्च तक पौधारोपण के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पौधों का रोपण कर प्रतिकूल प्रभावों से वातावरण को सुरक्षित करना है। इसी क्रम में बुधवार को कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने निर्वाचन भवन परिसर में पौधारोपण किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि प्रदेश शासन द्वारा अंकुर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नागरिक भी अधिक से अधिक पेड़ लगायें और वायुदूत एप पर उसका फोटो अपलोड करें। इसमें समाज के सभी वर्गों, सभी समाजिक संगठनों, नागरिकों, विभागों के अधिकारी, कर्मचारियों को जुड़ने की अपील कलेक्टर श्री मिश्रा ने की। पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान संयुक्त कलेक्टर साधना परस्ते, डिप्टी कलेक्टर संस्कृति शर्मा, इलेक्शन सुपरवाईजर श्री बड़गैंया ने भी परिसर में पौधारोपण किया।
Breaking News
Loading...

