Type Here to Get Search Results !

पौधारोपण महाअभियान संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में कलेक्टर ने लगाया सुरजने का पौधा महाअभियान अंतर्गत परिसर में अधिकारियों व कर्मचारियों ने रोपित किये अशोक के पौधे



बुरहानपुर/4 मार्च, 2022/-शासन के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी पौधारोपण महाअभियान अंतर्गत 5 मार्च, 2022 तक अधिक से अधिक पौधारोपण किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में आज संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह सुरजने का पौधारोपण किया। वहीं अपर कलेक्टर श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी ने भी पौधा रोपित किया। कार्यालय परिसर में अधिकारियों व कर्मचारियों ने अशोका का पौधों का रोपण किया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण हेतु हर नागरिक को अपने-अपने घर आंगन में एक-एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने सभी से आव्हान किया कि इस पौधारोपण महाअभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले और पौधारोपण कार्य करें।




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.