Type Here to Get Search Results !

दुकान में घुसा चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद, हाथ जोड़ पुलिस से बोला-माफ कर दो

जबलपुर। चरगवां थाना अंतर्गत एक किराना दुकान में चोरी करने वाला नाटकीय घटनाक्रम में पकड़ा गया तो उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया और जब थाने में पुलिस से सामना हुआ तो हाथ जोड़कर बोला कि माफ कर दो अब चोरी नहीं करूंगा। दरअसल, चोरी की वारदात को अंजाम देने युवक घुसा तो बड़ी होशियारी से, लेकिनउसकी पूरी हरकत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसे दुकानदार सहित स्थानीय लोगों ने पहचान लिया। फिर क्या था, ग्रामीण लोग सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर के घर पहुंच गए और उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है, कि सिद्धपुरी निवासी चोर रामजी पटेल इससे पहले भी कई चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस उससे अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.