श्रेष्ठ चिकित्सा सेवा के लिए राजीव बड़ेरिया को किया सम्मानित
जबलपुर। मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर के लिये यह एक बड़े गौरव एवं हर्ष का विषय है कि शहर में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं सहित श्रेष्ठ चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान के लिये सिक्स सिग्मा हेल्थ केयर द्वारा मध्य प्रदेश के बेस्ट हॉस्पिटल ऑफ द ईयर [2022] का अवार्ड बड़ेरिया मेट्रो प्राइम मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल को सम्मानित किया गया।
क्वालिटी के क्षेत्र में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी हेल्थ केयर कंपनी द्वारा इस वर्ष के सिक्स सिग्मा एक्सीलेंस नेशनल अवार्ड घोषित किये गये। जिसमें जबलपुर के बड़ेरिया मेट्रो प्राइम को मध्य प्रदेश के बेस्ट हॉस्पिटल ऑफ द ईयर 2022 के अवार्ड के लिये चुना गया। साथ ही मेट्रो हॉस्पिटल के मेडिसन स्पेश्लिष्ट और कोविड काल में अपनी विशिष्ट सेवायें प्रदान करने के लिये डॉ. शैलेन्द्र सिंह राजपूत {एम.डी.मेडिसिन} को मध्यप्रदेश का बेस्ट डॉक्टर ऑफ द ईयर 2022 चुना गया।
गत 16 मार्च को दिल्ली में आयोजित भव्य कार्यक्रम में सिक्स सिग्मा एक्सीलेंस एंड लीडर शिप सबमिट अवार्ड केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर जी द्वारा बड़ेरिया मेट्रो प्राइम के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री राजीव बड़ेरिया और डॉ.शैलेन्द्र सिंह राजपूत को प्रदान किया गया।
यकीनन ये पुरूस्कार जबलपुर (मध्य प्रदेश) के लिए एक बड़ी उपलब्धि है जो कि स्वास्थ्य क्षेत्र में जुड़े लोगों एवं संस्थानों के बीच आवश्यक जागरूकता का वातावरण बनाने में बेहतर भूमिका निभायेगा ।
Wah yar jis hopital walo ke partner ke beech corona mai loote paiso ko lekar ladai ho hai,fir aapsi samjhoto mai dini ne alàg alag hopital bhi is corona kal mai banwa liya,
ReplyDeleteLoote paiso ko prapt karke manti ne award bhi de Diya,gajab