पन्ना में भाजपा की जिला मंत्री ने संगठन के नेता पर लगाए गंभीर आरोप
पन्ना। विधानसभा चुनाव में भाजपा की टिकट दिलाने और दिल्ली में बड़े नेताओं के साथ शारीरिक संबंध बनाने की डिमांड सहित 5 लाख रुपए देने की बात करने वाले भाजपा संगठन के एक नेता के खिलाफ पन्ना जिले की मंत्री अमिता बागरी ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। पन्ना के मोहनराज विलास होटल में महिला को बुलाकर राजनीति में कम्प्रोमाइज का पाठ पढ़ाने वाले इस नेता का नाम कृष्णा सिंह बताया जा रहा है, वहीं यह मामला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के संसदीय क्षेत्र का होने के कारण उनके संज्ञान में लाया गया। वीडी शर्मा ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने कहा तो महिला नेता थाने पहुंच गई।
कम्प्रोमाइज का मतलब बताया और पलंग पर पटक दिया
महिला नेता अमिता बागरी ने पुलिस को बताया कि खुद को संगठन का बड़ा नेता बताने वाले कृष्णा सिंह ने मुङो होटल में मिलने बुलाया और दिल्ली में बड़ा पद, विधानसभा टिकट जैसे प्रलोभन दिए। इसके एवज में उसने 5 लाख रु पए और फिजिकल रिलेशन बनाने दवाब डाला। उसने कई महिला नेताओं को भी इस तरह का ऑफर दिया। शहर की आलीशान होटल में बैठकर कृष्णा सिंह ने जिला मंत्री अमिता बागरी को अकेले बुलाया और कहा कि तुम्हें कुछ पैसे खर्च करना पड़ेंगे और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के साथ कम्प्रोमाइज करना पड़ेगा। महिला ने जब पूछा कि ये कम्प्रोमाइज क्या होगा तो संगठन के कथित नेता ने कहा कि बड़े नेताओं के साथ शारीरिक संबंध बनाना होंगे। नाराजी जाहिर करने पर उसने महिला का हाथ पकड़ लिया और जबरदस्ती करने की कोशिश की। आक्रोश जताने पर कृष्णा सिंह ने उसे पलंग पर पटक दिया और कहा कि यदि 5 लाख रुपए नहीं दिए तो तुम्हें बदनाम कर दूंगा। मैं चिल्लाई तो बाहर मौजूद जितेंद्र रजक, अजय गुप्ता और दीपक शर्मा ने मुङो बचाया। इसके बाद मैंने भाजपा की महिला नेताओं से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि हमें भी इसने इसी तरह के प्रलोभन दिए हैं।
सांसद व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को जानकारी दी
इस पूरे घटनाक्र म के बाद अमिता बागरी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व स्थानीय सांसद वीडी शर्मा से संपर्क किया। उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा। जिसके बाद अमिता पार्टी के जिला अध्यक्ष के साथ मामला दर्ज कराने पुलिस थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपी कृष्णा सिंह के खिलाफ धारा- 354, 327, 294, 323, 506, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम 1989 की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
