Type Here to Get Search Results !

अंकुर अभियान के अंतर्गत कलेक्ट्रेट में किया गया पौधरोपण



अंकुर अभियान के अंतर्गत 01 से 5 मार्च 2022 तक विशेष पौधारोपण महा अभियान में जन भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज 04 मार्च को कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में पौधेरोपण किया गया। इस कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री शिवगोविंद मरकाम, उप संचालक कृषि श्री राजेश खोब्रागढे, जिला कोषालय अधिकारी श्री अमित मरावी, श्री प्रफुल्ल बिसेन, जिला शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी श्री गजानंद नाफडे, जिला आयुष अधिकारी डॉ शिवराम साकेत, सहायक संचालक उद्यान श्री सी बी देशमुख, जिला आबकारी अधिकारी श्री सुरेन्द्र कुमार उरांव, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अश्विनी उपाध्याय, जिला श्रम पदाधिकारी सुश्री दामिनी सिंह, सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग कल्याण श्रीमती अंजना जैतवार एवं कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारियों व स्टाफ द्वारा पौधे लगाये गये।कलेक्टर डॉ मिश्रा ने पौधरोपण के अवसर पर आज लगाये गये पौधों एवं पूर्व में लगाये गये पौधों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिये। उन्होंने पौधों के लिए पानी की सुविधा भी रखने के निर्देश दिये। अंकुर अभियान के अंतर्गत आज के इस कार्यक्रम में 50 पौधे लगाये गये। उल्लेखनीय है कि अंकुर अभियान के अंतर्गत बालाघाट जिले में शासकीय भूमि पर अधिकारियों एवं स्व्यं सेवी, सामाजिक संस्थाओं की सहभागिता से 18 हजार 500 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.