कंगना रनौत पहले दिन से ही आलिया की गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर निशाना साधती रही हैं। आलिया की फिल्म रिलीज हो गई है और अब उसको लेकर कंगना के तेवर बदले हुए नजर आए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, कि मूवी माफिया से अच्छे की उम्मीद नहीं थी, लेकिन उनका काम सराहनीय है। कंगना ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, यह सुनकर बहुत खुशी हुई कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री ने सिनेमाघरों को फिरसे जीवित किया है। हिंदी इंडस्ट्री भी छोटे छोटे कदम उठा रही है। हाल ही में फीमेल सेंटर्ड फिल्म जिसमें एक बड़ा हीरो और एक सुपरस्टार डायरेक्टर है। यह उनके छोटे कदम हैं लेकिन यह महत्वहीन नहीं हैं। यह कदम उन सिनेमाघरों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं जो अभी वेंटिलेटर की स्थिति में हैं। मैंने यह कभी उम्मीद नहीं की थी मूवी माफिया इस मौके पर खड़े होंगे और कुछ अच्छा करेंगे। अगर वह ऐसा करते हैं तो हम उन्हे एप्रिशिएट करेंगे और उम्मीद करेंगे की अच्छा हो।
Breaking News
Loading...

