कटनी (27 मार्च)- प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राहियों के 29 मार्च को गृह प्रवेश कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में माइक्रो लेवल पर तैयारियां चल रही हैं। जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की वर्चुअल उपस्थिति में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जिला स्तरीय कार्यक्रम छतरपुर, गृह प्रवेश कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भोपाल से प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में जिले की समस्त 6 जनपदों की 407 ग्राम पंचायतों में सम्पन्न होने वाले प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राहियों के गृह प्रवेश कार्यक्रम की मॉनिटरिंग एवं ग्राम पंचायतों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई करने हेतु सी0ई0ओ0 जिला पंचायत जगदीश चंद्र गोमे द्वारा जिला एवं जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्तर दायित्व सौपें गए है जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम हेतु संबंधित जनपद पंचायतो के खंड पंचायत अधिकारी को प्रभारी अधिकारी नामांकित किया गया है व दल के अन्य सदस्यों के रूप में ग्राम पंचायतों से समन्वय एवं रिपोर्टिंग हेतु कंप्यूटर ऑपरेटर अथवा अन्य तकनीकी व्यक्ति (छः अथवा अधिक संख्या में) कार्य सम्पादन करेंगे। इस हेतु जनपद पंचायतो के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया है। श्री गोमे द्वारा जारी आदेश में दिनेश विश्वकर्मा जिला प्रबंधक लोक सेवा प्रबंधन को जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का प्रभारी बनाया गया है जिनके सहयोगी के रूप में जनपद पंचायत बड़वारा हेतु राजेश श्रीवास्तव एवं नम्रता चौबे, बहोरीबंद हेतु राहुल जैन एवं अमित दुबे, ढीमरखेड़ा हेतु अभिषेक दुबे एवं शरद सोनी, कटनी हेतु रवि परस्ते एवं मोहम्मद शहजाद, रीठी हेतु प्रकाश गर्ग एवं सुमित, विजयराघवगढ़ हेतु संदीप जैन एवं अमित तिवारी आदि कंट्रोल रूम प्रभारी के निर्देशानुसार जनपद पंचायतों से समन्वय स्थापित कर पंजीयन, डाटा संकलन, फोटो अपलोड आदि के साथ साथ अन्य सौपे गए दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
Breaking News
Loading...

.jpg)