Type Here to Get Search Results !

स्वच्छता सव्रेक्षण के डॉक्यूमेंटेंशन और फोटो अपलोड की प्रक्रिया पर जेएमसी कमिश्नर की नजर

अधिकारियों को हिदायत, लापरवाही की तो सख्त कार्रवाई 

जबलपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2022 की सभी गतिविधियों पर जेएमसी कमिश्नर आशीष वशिष्ठ की पैनी नजर है। वे स्वयं सतत रूप से स्वच्छता टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर एक-एक कार्यो की समीक्षा कर रहे हैं। जहां भी त्रुटियां दिख रही हैं उन्हें दुरूस्त कराया जा रहा है। स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2022 में अव्वल आने के लिए शहर की साफ सफाई व्यवस्था के अलावा दस्तावेजों की प्रस्तुतिकरण सही तरीके से करने का भी विषय महत्वपूर्ण है। इस पर भी कमिश्नर लगातार टीम के लोगों को प्रशिक्षित कर सदस्यों से कार्य करा रहे हैं। 

स्मार्ट सिटी ऑफिस के स्क्रीन पर देख कर जांच की

 इसी कड़ी में आशीष वशिष्ठ ने निगम के अधिकारियों के साथ-साथ तकनीकी टीम के सदस्यों के साथ स्मार्ट सिटी के मिनी हॉल में बैठक की और पोर्टल पर अपलोड होने वाले डाक्यूमेंटेशन के साथ-साथ फोटोग्राफर की स्क्रीन पर देखकर जांच की। इस दौरान उन्होंने फोटो खीचने और सही तरीके से लोड करने की प्रक्रिया को भी बारीकी से समझाया और अपलोड करने के निर्देश दिए।

 प्रॉपर डाक्यूमेंट्ेशन हो, तभी रहेगा औचित्य

 बैठक में उन्होने स्पष्ट तौर पर स्वच्छता टीम के सदस्यों को निर्देशित किया कि साफ-सफाई के साथ-साथ प्रॉपर डाक्यूमेंटेशन और फोटोग्राफ्स अपलोड करने का भी अतिमहत्वपूर्ण कार्य है जो गंभीरता के साथ सावधानीपूर्वक किया जाना है। इसमें किसी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने निर्देशित किया कि इस महात्वपूर्ण कार्य में चूक करने वाले सदस्यों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाकर सदस्यों को दण्डित किया जाएगा। आशीष वशिष्ठ ने बैठक में अपर कलेक्टर एवं अपर आयुक्त शेर सिंह मीना, अपर आयुक्त वित्त महेश कुमार कोरी, सहायक आयुक्त संभव अयाची, आशीष शर्मा, वेदप्रकाश चौधरी, प्रदीप झारिया, अंकिता जैन, रचियता अवस्थी के साथ स्वास्थ्य अधिकारी भूपेन्द्र सिंह आदि को भी टीम द्वारा किये जा रहे कार्यो पर निगरानी रखने और सही दिशा में कार्य कराये जाने के निर्देश दिए। बैठक में संभाग के अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.