Type Here to Get Search Results !

साइकिल चोर को तालिबानी सजा, खंबे से बांधकर सरेआम की बेरहम पिटाई

ओमती पुलिस ने दो लोगों को मौके पर जाकर किया गिरफ्तार 

जबलपर। साइकिल चोरी की सजा सरेआम पेड़ से बांधकर पीटने के मामले में ओमती पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है चोर को तालिबानी अंदाज में सजा दी जा रही थी और चोरी करते पकड़ा गया युवक हाथ जोड़कर दया की भीख मांग रहा था। उसका कसूर था कि वह नशे में धुत होकर साइकिल चोरी करते पकड़ा गया था जिसे अशरफ व मोहसिन पुलिस को सौंपने की बजाय खुद ही सजा दे रहे थे। घटना के बारे में बताया गया कि घंटाघर ओमती के पास कुछ लोगों ने नशे में धुत युवक को साइकिल चोरी मामले में खंभे से बांधकर इस कदर पीटा, कि अर्धबेहोशी की हालत में वह अपने बचाव के लिए हाथ जोड़ता रहा। युवक को खंभे से बांधकर पीटने की सूचना ओमती पुलिस को मिली तो पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर खंभे से बंधे युवक को मुक्त कराते हुए 2 आरोपियों को दबोचकर थाने ले आई। आरोपियों के विरुद्ध पुलिस मारपीट का प्रकरण दर्ज कर लिया है। ओमती टीआई एसपीएस बघेल ने बताया, कि नशे में धुत अशरफ अंसारी हड्डी गोदाम पंचकुईया मोहल्ला हनुमानताल का रहने वाला है, वह आदतन चोर है। घंटाघर ओमती से उसे लोगों ने साइकिल चुराते हुए रंगे हाथों पकड़ा, तो पुलिस को सौंपने की बजाए खुद ही सजा देने लगे। युवक को बिजली के खंभे में रस्सी से बांधकर मारने-पीटने लगे। अशरफ अंसारी को खंभे से बांधकर बुरी तरह पीटने वाले फैजान खान व मोहसिन खान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को नशे में धुत अशरफ अंसारी के पास से शेविंग ब्लेड मिली है। पूछताछ में लोगों ने बताया, कि चोरी का प्रयास करते हुए पकड़े जाने पर अशरफ ने रेजर से हमला करने की कोशिश की थी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.