Type Here to Get Search Results !

अभियान चलाकर पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाएं जाए सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का त्वरित निराकरण करें रबी उपार्जन की सभी आवश्यक तैयारियां समय सीमा में सुनिश्चित करें समय-सीमा की बैठक आयोजित



नर्मदापुरम/14,मार्च,2022/ जिले में अभियान चलाकर पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाएं जाए। कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित ना हो यह सुनिश्चित करें। यह निर्देश जिला पंचायत सीईओ श्री मनोज सरियाम ने सभी जनपद सीईओ एवं सीएमओ को दिए हैं। सोमवार को जिला पंचायत सीईओ श्री सरियाम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा के बैठक आयोजित की गई।

    बैठक में सर्वप्रथम आगामी रबी उपार्जन की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। श्री सरियाम ने कहा कि किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए खरीदी केंद्रों का निर्धारण किया जाए। सभी केंद्रों पर बारदाना सहित अन्य लॉजिस्टिक्स की पर्याप्त उपलब्धता हो इसका विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित मानक मापदंडों के अनुरूप ही जिले में खरीदी कार्य किया जाए।

उन्होंने सभी तहसीलदारों को बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के हितग्राहियों का शीघ्र सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए ताकि पात्र किसान योजनाओं से लाभान्वित हो सके।

    जिला पंचायत सीईओ श्री सरियाम ने बैठक में निकायवार स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे स्वच्छता सर्वेक्षण के निर्धारित  मापदंडों के अनुरूप कार्यवाही की जाना सुनिश्चित करें। श्री सरियाम ने कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए पेयजल व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए निर्देशित किया।

    बैठक में सीएम हेल्पलाइनजनसुनवाई एवं समय सीमा के प्रखंडों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। सीईओ श्री सरियाम ने सभी अधिकारियों को जनसामान्य से प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    बैठक में अपर कलेक्टर श्री मनोज सिंह ठाकुर सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.