Type Here to Get Search Results !

कलेक्टर ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना




रायसेन, 14 मार्च 2022
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने एवं घर परिवार समाज में बालिकाओं का स्वागत करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अरविन्द कुमार दुबे द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। यह प्रचार रथ जिले की सभी परियोजनाओं के क्षेत्रों में भ्रमण करेगा तथा लोगों को बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने, बालिकाओं के प्रति भेदभाव को मिटाने, लिंगानुपात को कम करने, बालिकाओं के जन्म को प्रोत्साहित करने सहित बालिकाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेगा। साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री पीसी शर्मा, महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री दीपक संकत, सहायक संचालक श्री ज्ञानेश खरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।  





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.