Type Here to Get Search Results !

महाशिवरात्रि पर भोले के जयकारे से गूँजा प्रदेश : मंत्री सुश्री ठाकुर "महादेव उत्सव- शिव सत्य की कला अभिव्यक्तियाँ का 9 प्रमुख शहरों में हुआ आयोजन ॐ नमः शिवाय के जप के साथ प्रदेश में सुख, समृद्धि ओर विकास की कामना

मदसौर 02 मार्च 22/ संस्कृति, पर्यटन और अध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर जय भोले के जयकारों के साथ भगवान शिव की भक्ति में डूबकर पूरा प्रदेश शिवमय हो उठा। महादेव का यह पर्व प्रदेश में उत्साह और उल्लास पूर्वक मनाया गया। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा अनुसार संस्कृति विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में 'महादेव उत्सव' का आयोजन किया गया। इसमें भजन संध्या, भक्ति गायन, नृत्य और नृत्य नाटिका की प्रस्तुति से भगवान शिव को श्रद्धा और भक्ति सुमन अर्पित किए गए। पूरे प्रदेश के शिवालय में सुबह से ही शिव भक्तों ने ॐ नमः शिवाय के जप के साथ प्रदेश में सुख, समृद्धि और विकास की कामना की।  प्रदेश में शिव आराधना के 9 प्रमुख शहरों में संस्कृति विभाग ने शिव-सत्य की कला अभिव्यक्तियाँ - "महादेव उत्सव" मनाया। महू इंदौर, कुंडेश्वर धाम टीकमगढ़, त्रिवेणी कला संग्रहालय उज्जैन, सिद्धनाथ मंदिर पन्ना, भोजपुर मंदिर, आमखेड़ाकालू विदिशा, पशुपतिनाथ मंदिर मंदसौर, ओंकारेश्वर और महेश्वर में स्थानीय प्रशासन के सहयोग से आमजन के साथ महादेव उत्सव मनाया गया। इस दौरान भगवान शिव को समर्पित विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और बौद्धिक गतिविधियाँ आयोजित की गई। इस ओजपूर्ण और भक्तिमय आयोजन में संबंधित जिलों के जन-प्रतिनिधि, अधिकारी, स्थानीय प्रशासन और बड़ी संख्या में आमजन साक्षी बने।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.