नर्मदापुरम/10,मार्च,2022/ विधायक सोहागपुर श्री विजयपाल सिंह की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह द्वारा विधायक स्वेच्छानुदान निधि से विकासखंड सोहागपुर, माखननगर एवं केसला क्षेत्र के 74 हितग्राहियों को कुल 7 लाख 20 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। जिला योजना एवं सांख्यिकीय कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड सोहागपुर, माखननगर एवं केसला के 74 हितग्राहियों को अत्यंत गरीब होने के कारण आर्थिक सहायता दी गई है।
विधायक सोहागपुर की अनुशंसा पर 74 लोगो को 7 लाख 20 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी
March 11, 2022
0
Tags

