Type Here to Get Search Results !

नर्मदा में नहाने गए 4 दोस्तों की डूबने से मौत, ढाई घंटे चला रेस्क्यू अभियान

भोपाल। नर्मदापुरम (होशंगाबाद) में रविवार को हुए एक दुखद हादसे में 4 युवकों की नर्मदा नदी में डूबने से मौत हो गई। बुदनी के 6 युवक नहाने के लिए पोस्ट ऑफिस घाट पर आए थे। गहरे पानी में जाने से 4 युवक डूब गए। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और होमगार्ड के गोताखोर मौके पर पहुंचे। युवकों को ढूंढने के लिए रेस्क्यू शुरू किया गया। ढाई घंटे बाद चारों युवकों को बाहर निकाला गया। फिर उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चारों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों के नाम प्रवीण राजपूत (19) पवीसिंह (18), विनय बैरागी (18) और आर्यन (18) पुत्र चतरुराम ठाकुर है। चारों पिकनिक मनाते हुए नहाने के लिए घाट पर पहुंचे थे। इनके साथ गए ऋतिक (18) और आकाश भारती (18) कुमार सुरक्षित हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.