मंदसौर 21 मार्च 22/ मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के अंतर्गत कृषि कार्य के दौरान दुर्घटना में किसान की मृत्यु होने या घायल होने पर किसान के परिवार को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6(4) की कण्डिका 5(2) के तहत आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है। इस योजना के तहत अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) उपखंड मल्हारगढ़ ने जिले के व्यक्ति की पानी में डूबने से मृत्यु होने से उसके परिजन को कुल 4 लाख रू की आर्थिक सहायता मंजुर की है। नवीन प्रावधानों के तहत निवासी मगराना तहसील मल्हारगढ़ के राधेश्याम की मृत्यु कुए के पानी में डूबने से हो जाने कारण उसके निकटतम वारिस पत्नि कांतिबाई को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
Breaking News
Loading...

