Type Here to Get Search Results !

बुल्डोजर ने कबाड़ी अमजद अली, नजर अली से मुक्त कराई 3 करोड़ की जमीन

रद्दी चौकी के समीप जेडीए की भूमि पर किया था कब्जा

 जबलपुर। जिला प्रशासन, नगर निगम की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल के साथ भू माफिया कबाड़ी अमजद अली व नजर अली के कब्जे से जेडीए की करीब 3 रुपए कीमती जमीन मुक्त कराई। बुधवार को लाव लश्कर के साथ पहुंचे अधिकारियों ने यह बड़ी कार्रवाई की। यहां भू माफिया ने लाखों रुपए खर्च कर दो मंजिला मकान व गोदाम बना लिया था। बुल्डोजर ने निर्माण जमींदोज कर भूमि को कब्जा मुक्त कराया। 

अभी और भू माफिया हैं प्रशासन के निशाने पर

कलेक्टर इलैयाराजा टी, एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा और नगर निगम कमिश्नर आशीष वशिष्ठ ने भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखते हुए रद्दी चौकी की ओर रुख किया। यहां भू-माफिया नजर अली कबाड़ी और उसके भाई अमजद अली ने जेडीए के 6300 वर्गफीट जमीन पर कब्जा कर लिया था। इस जमीन की कीमत तीन करोड़ रु पए बताई जा रही है। सीएसपी गोहलपुर अखिलेश गौर की अगुवाई में, तहसीलदार राजेश सिंह, टीआई गोहलपुर अरविंद चौबे, टीआई हनुमानताल उमेश गोल्हानी, टीआई अधारताल शैलेष मिश्र, टीआई बेलबाग प्रियंका केवट और नगर निगम के सहायक आयुक्त प्रदीप झारिया, व अतिक्र मण शाखा के अधिकारी सागर बोरकर सहित सैकड़ों कर्मचारियों का अमला बुलडोजर के साथ पहुंचा। कब्जा हटाने पहले ही नगर निगम की ओर से नोटिस जारी हुआ था। टीम ने सामान खाली कराने की मोहलत दी। इसके बाद शाम को तोड़ने की कार्रवाई हुई। बताया जाता है कि प्रशासन के निशाने पर अभी और भू माफिया हैं और यह जानकारी जुटाई जा रही है कि गोहलपुर क्षेत्र में किन लोगों ने अवैध कब्जा कर प्लाटिंग कर दी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.