Type Here to Get Search Results !

विधायक श्री पाण्डेय की अनुशंसा पर एक प्रकरण में हितग्राही को 35 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत



कटनी (10 मार्च)- बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय की अनुशंसा पर एक प्रकरण में 35 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। यह आर्थिक सहायता ग्राम भटगवां नीमखेड़ा निवासी हितग्राही राजकुमारी यादव को बीमारी के उपचार के लिये मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से स्वीकृत हुई है। इस संबंध में संयुक्त कलेक्टर द्वारा स्वीकृत सहायता राशि का आवंटन जारी कर दिया गया है। साथ ही स्वीकृत आर्थिक सहायता हितग्राही राजकुमारी के उपचाररत संस्थान मेट्रो हॉस्पिटल एण्ड कैंसर रिसर्च सेन्टर जबलपुर के बैंक खातें में प्रदाय किये जाने के आदेश जारी कर दिये हैं।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.