Type Here to Get Search Results !

पिता-भाई की मौत का गम, 3 साल की बेटी छोड़ युवती ने फांसी लगाई

तनाव-आर्थिक परेशानी में दो सुसाइड केस में पुलिस उलझी 

जबलपुर। एक हादसे में पिता एवं भाई को खो चुकी युवती के अवसाद में रहने की रूलाने वाली कहानी का अंत उसकी आत्महत्या से हुआ। रांझी में रहने वाली युवती अपनों को खोने का दुख सहन नहीं कर सकी और तीन साल की बेटी को छोड़कर उसने बाथरूम में साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पुलिस परिजनों व पड़ौसियों के बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। 

हाल ही में पति मायके से लेकर आया था

 रांझी पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय प्रियंका का मायका बुधनी होशंगाबाद निवासी में है। कुछ समय पहले उसके पिता व भाई की हादसे में मौत हो गई थी। तब से वह मायके में मां के साथ रह रही थी। उसकी 3 साल की एक बेटी है। प्रियंका का पति सर्वोत्तम कुमार सेल्समैन का काम करता है। वह शहर में घूम-घूम कर मोबाइल एसेसरीज बेचता है। पिता व भाई की मौत से तनाव में आ चुकी पत्नी को लेकर सवरेत्तम कुछ समय पहले ही प्रियंका को बुधनी से जबलपुर लाया था। यहां उसका इलाज भी करा रहा था। 

 नहाने का बोलकर बाथरूम में गई और फंदे से झूल गई

मंगलवार को मध्यान्ह प्रियंका बाथरूम में नहाने का बोलकर गई। काफी देर बाद भी वह नहीं निकली। पति ने आवाज दी तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। उसने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा तो अंदर वह साड़ी के फंदे से लटकी थी। सूचना पर पहुंची रांझी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम कर प्रकरण जांच में लिया है। बेलबाग में आर्थिक रूप से परेशान युवक ने दी जान .......... एक अन्य घटना में बेलबाग टोरिया निवासी 24 वर्षीय आशु कश्यप ने घर में फंदे से झूल गया। वह आर्थिक रूप से परेशान था। आशु एक दुकान संचालित कर रहा था उसके पिता मूलचंद कश्यप मछली का व्यापार करते हैं। कुछ समय से आशु आर्थिक रूप से परेशान चल रहा था। व्यापार में उसे घाटा हो गया था। इसी परेशानी में सोमवार की रात उसने फंदे से झूलकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.