कटनी (27 मार्च)- मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग द्वारा आयोग आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मानवाधिकार हनन से संबंधित मामलों की जिलास्तर पर सीधी जनसुनवाई की जाती है। इसी श्रृंखला में आयोग द्वारा 28 मार्च (सोमवार) को जिला पंचायत कार्यालय कटनी के सभाकक्ष में कैम्प कोर्ट के माध्यम से सुबह 11 बजे से मानवाधिकार हनन के पूर्व लम्बित एवं मौके पर प्राप्त नये मामलों की सीधी जनसुनवाई की जायेगी। इस जनसुनवाई में मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र कुमार जैन, सदस्य मनोहर ममतानी सहित आयोग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। कटनी जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाली इस सीधी जनसुनवाई में मानवाधिकार हनन से पीडि़त जिले का कोई भी व्यक्ति या समूह अपना नया आवेदन भी दे सकेंगे।
Breaking News
Loading...

.jpg)