कटनी (21 मार्च)- विधिक सेवा प्राधिकरण की पैरालीगल वॉलेंटियर्स स्कीम अंतर्गत जिला विधि सेवा प्राधिकरण, कटनी एवं तहसील विधिक सेवा समिति विजयराघवगढ़, बरही, ढीमरखेड़ा जिला कटनी के लिए पैरालीगल वॉलेंटियर्स के रूप में नियुक्त किये जाने हेतु आवेदन पत्र प्राप्त किये गये थे। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दिनेश कुमार नोटिया ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कटनी के समक्ष आवेदन पत्र प्रस्तुत करने वाले समस्त आवेदकों का साक्षात्कार 23 मार्च 2022 को समय प्रातः 10.30 बजे नियत किया गया है। अतः पैरालीगल वालेंटियर के रूप में कार्य करने हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत करने वाले समस्त आवेदकगण को कहा गया है कि वे 23 मार्च 2022 को प्रातः 10.30 बजे ए.डी.आर. सेंटर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय परिसर कटनी में आयोजित साक्षात्कार में भाग लेने के लिये अनिवार्य रुप से उपस्थित हों।
Breaking News
Loading...

