Type Here to Get Search Results !

पैरालीगल वालेंटियर्स हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित अंतिम तिथि 21 मार्च, 2022 शाम 5 बजे तक जमा कर सकेंगे

बुरहानपुर/4 मार्च, 2022/-म.प्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर द्वारा एक वर्ष के लिये अस्थाई तौर पर पैरालीगल वालेंटियर्स का चयन किया जाना है। पैरालीगल वालेन्टियर्स का कार्य पूर्णतः सेवा का कार्य है, नौकरी नहीं हैं, इसके लिये कोई वेतन/मजदूरी देय नहीं है। उक्त संबंध में आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में भरकर उसके साथ एक पासपोर्ट साईज का फोटो एवं दस्तावेज संलग्न कर दिनांक 21/03/2022 के सायं 05ः00 बजे तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बुरहापुर के कार्यालय में जमा किया जा सकेगा। इसके साथ ही ’’सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बुरहानपुर जिला न्यायालय परिसर बुरहानपुर (म0प्र0) पिनकोड 450331’’ के पते पर आवेदन पत्र डाक/कोरियर द्वारा प्रेषित किया जा सकता है। अंतिम तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जावेगा।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.