Type Here to Get Search Results !

रांझी पुलिस थाने में आग, जब्ती की टाटा सफारी सहित 20 बाइक जलकर खाक

समय पर आग न बुझती तो जल जाते ढाई सौ वाहन 

जबलपुर। रांझी पुलिस थाना परिसर में आग लगने से वहां अपराधिक मामलों में जब्त की गई टाटा सफारी सहित करीब 20 दो पहिया वाहन जलकर खाक हो गए। पुलिस का कहना है कि नगर निगम की महिला सफाई कर्मी ने कचरे में आग लगाई थी। वहीं आग फैल कर वाहनों तक पहुंच गई। रांझी पुलिस की सूचना पर फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि फायर ब्रिग्रेड ने समय पर पहुंचकर आग न बुझाई होती तो करीब ढाई सौ वाहन जलकर खाक हो जाते। इस संबंध में रांझी टीआई विजय सिंह परस्ते का कहना है कि थाना परिसर में सफाई कर्मियों द्वारा रोज सफाई की जाती है। शुक्रवार को कचरा वाहन न आने के कारण महिला सफाईकर्मी ने कचरे के ढेर में आग लगा दी थी। आग फैल कर पीछे की तरफ रखे जब्ती के वाहनों तक पहुंच गई। धुआं उठने पर थाने के स्टाफ को जानकारी मिली तो फायर ब्रिग्रेड को सूचना दी गई।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.