Type Here to Get Search Results !

नपा मंदसौर आगामी 2 दिन में सीएम हेल्पलाइन की 146 शिकायतों का समाधान करें साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक संपन्न

मंदसौर 14 मार्च 22/ कलेक्टर श्री गौतम सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक सुशासन भवन स्थित सभागृह में आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने नगर पालिका मंदसौर को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी 2 दिन में सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक समाधान करें। लीड बैंक मैनेजर लोन वाले प्रकरणों का तुरंत निराकरण करें। फसल बीमा से संबंधित जितने भी प्रकरण बैंक त्रुटि के कारण लंबित है। उनका तुरंत समाधान करें। नायब तहसीलदारों के द्वारा अगर सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समाधान नहीं किया गया, तो आगामी दिनों में एक इंक्रीमेंट रोकने की कार्यवाही की जाएगी। सीएम हेल्पलाइन के संबंध में बुधवार को पुनः समीक्षा की जाएगी। उसके बाद भी विभागों के द्वारा शिकायतों का समाधान नहीं किया गया तो फिर सख्त कार्यवाही की जाएगी। फसल बीमा कंपनी को निर्देश दिए गए कि पिछले दिनों में जिले में कितने किसानों को फसल बीमा की राशि प्रदान की गई। उसकी सूची उपलब्ध करवाएं। जिला शिक्षा अधिकारी अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित प्रकरणों का तुरंत समाधान करें। जिला उद्योग केंद्र आगामी 29 मार्च को आयोजित किए जाने वाले जिला स्तरीय रोजगार मेले की आवश्यक तैयारियां करें। जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जिले के 66 उचित मूल्य की दुकानों से 5 किलोग्राम गैस सिलेंडर, एमपी ऑनलाइन सेंटर, पोस्ट बैंक की सुविधाएं प्रारंभ होगी। इसके लिए व्यापक प्रचार प्रसार करें। बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार सत्यम, डीएफओ, अपर कलेक्टर श्री आरपी वर्मा सहित सभी जिला अधिकारी मौजूद थे।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.