मंदसौर 11 मार्च 22/ जिला आबकारी अधिकारी द्वारा बताया गया कि मंदसौर जिले के 0 मदिरा एकल समूह (शामगढ, गरोठ, चंबलबांध, मेलखडा, भेसोदामण्डी, सीतामउ, कयामुर, बाबुल्दा, साण्डला) की 31 मदिरा दुकानों हेतु कोई ई-टेण्डर प्राप्त नही हुये है। एकल समूहों का निष्पादन ई-टेण्डर के माध्यम से निष्पादन किये जाने हेतु आवेदन पत्र 15 मार्च 2022 तक अपरान्ह 1 बजे तक जमा किये जायेंगे तथा उसी दिन अपरान्ह 2 बजे ई-टेण्डर खोले जायेगें। ई-टेण्डर के माध्यम से एकल समूह में निष्पादित होने वाली मदिरा दुकानों के संबंध में समस्त आवश्यक जानकारी ई-टेण्डर सुविधा प्रदाता एनआईसी के पोर्टल https://mptenders.gov.in पर से जानकारी प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला आबकारी कार्यालय सुशासन भवन नवीन कलेक्टर कार्यालय मंदसौर में अवकाश के दिनों सहित कार्यालयीन समय में कभी भी प्राप्त की जा सकती है।
Breaking News
Loading...

