Type Here to Get Search Results !

मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता की अंतिम तिथि 15 मार्च


श्योपुर, 02 मार्च 2022
शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय श्योपुर के प्राचार्य एवं स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी डॉ एसडी राठौर ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता के सम्बन्ध में ऑन लाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 15 मार्च है जिसमे  गीत प्रतियोगिता वीडियो निर्माण प्रतियोगिता और पोस्टर डिजाइन प्रतियोगिता में युवाओं द्वारा सहभागिता की जा सकती है। उक्त प्रतियोगिता में तीन श्रेणियों में किसी एक  श्रेणी तथा उक्त में से किसी एक प्रतियोगिता  में ऑन लाइन सहभागिता कर सकते है।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.