Type Here to Get Search Results !

10 एकल समूह की 26 दुकानों के आवेदन क्रय करने की अंतिम तिथि 04 मार्च


श्योपुर, 02 मार्च 2022
वर्ष 2022-23 के लिए जिला श्योपुर की नवीनीकरण से शेष रही मदिरा की कम्पोजिट दुकानों के एकल समूहों का लाटरी के माध्यम से निष्पादन किया जाना है। 10 एकल समूहों की 26 कम्पोजिट दुकानों के लाटरी आवेदन पत्र क्रय करने की अंतिम तिथि 04 मार्च 2022 को अपरान्ह 12 बजे तक नियत की गई है।

जिला आबकारी अधिकारी श्री राघवेन्द्र धाकड ने बताया कि लाटरी आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 04 मार्च 2022 अपरान्ह 01 बजे तक निर्धारित है। इसी दिन सायं 04 बजे जिला समिति द्वारा आवेदन पत्रों का परीक्षण कर निराकरण किया जायेगा। आवेदन पत्र क्रय करने की प्रक्रिया गत 01 मार्च से शुरू हो गई है। इच्छुक आवेदक जिला आबकारी कार्यालय श्योपुर से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकतें है।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.