नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं के लिए टर्म-2 एग्जाम 26 अप्रैल से होंगे और 12 जून तक चलेंगे। इस बार परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से रहेगा। इसके साथ ही शिफ्ट भी एक ही होगी। यानि बच्चों को दो शिफ्ट में एग्जाम देने जाना नहीं पड़ेगा। दो परीक्षाओं के बीच पर्याप्त समय दिया जाएगा, ताकि एक ही तारीख पर दो सब्जेक्ट का पेपर न पड़े। भारत के अलावा 26 और देशों में बोर्ड परीक्षाएं होंगी। 10वीं की परीक्षा 24 मई को और 12वीं की परीक्षा 15 जून को खत्म होंगी। एग्जाम की डेट शीट तैयार करने में जईई मेन सहित बाकी दूसरे कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स का भी ध्यान रखा गया है। जिन दो पेपर के बीच गैप थोड़ा कम है, उनको बाद की डेट में कंडक्ट किया गया है, ताकि स्टूडेंट्स को इन परीक्षाओं की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
पेपर पढ़ने के लिए मिलेगा 15 मिनट का टाइम
10वी एवं 12वीं कक्षा के टर्म-2 एग्जाम माइनर सबजेक्ट के साथ शुरू होंगे। सीबीएसई 12वीं का पहला पेपर इंटरप्रिन्योरशिप का है जबकि 10वीं का पहला पेपर पेंटिंग का है। बच्चों को पेपर पढ़ने के लिए 15 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम दिया जाएगा। सीबीएसई ने सभी जिला मुख्यालयों को एग्जाम की तैयारी के निर्देश दिए हैं।