Type Here to Get Search Results !

नियम विरुद्ध स्थापित नाके एवं अनियमितता पाये जाने पर करें कार्रवाई कलेक्टर श्री मिश्रा ने जिले के समस्त एसडीएम, तहसीलदार एवं थानों के प्रभारी अधिकारियों को दिये निर्देश

कटनी (11 फरवरी)- जिला खनिज अधिकारी संतोष सिंह ने बताया कि जिले में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर खजिनों के अवैध खननपरिवहन एवं बिना अनुमति स्थापित रेत नाकों के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई है। साथ ही बड़वारा तहसील अंतर्गत विलायतकला मोड़ एवं रुपौंध स्टेशन के समीप बिना अनुमति स्थापित नाकों को तत्काल प्रभाव से हटाया गया है।

वहीं बिना अनुमति नाका स्थापित किया जाना पाये जाने पर जिले के रेत ठेकेदार मेसर्स विस्टा सेल्स प्राईवेट लिमिटेट को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये जाने की कार्रवाई भी प्रचलन में है। इस संबंध में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा द्वारा जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारियोंतहसीलदार एवं समस्त थानों के थाना प्रभारियों को 10 फरवरी 2022 को निर्देशित किया गया है कि नियम विरुद्ध स्थापित नाके पाये जाने एवं अन्य कोई अनियमितता पाये जाने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.