बुरहानपुर/3 फरवरी, 2022/-जिले में कोविड-19 टीकाकरण अभियान कार्ययोजना अनुसार टीकाकरण सतत् रूप से जारी है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्टेªट श्री प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग सहित जिला प्रशासन की संपूर्ण टीम जिले को पूर्ण टीकायुक्त करने हेतु बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है। इसी श्रृंखला में कलेक्टर श्री सिंह के निर्देशानुसार आज जनपद पंचायत बुरहानपुर संभाकक्ष में अनुविभागीय अधिकारी श्री के.आर.बडोले की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में खण्ड स्तरीय अधिकारीगण, सुपरवाईजर, जनशिक्षक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री बडोले ने बैठक में टीकाकरण हेतु क्षेत्रवार कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिये।
टीपः-फोटोग्राफ संलग्न क्र-5 एवं 6 शामिल है
टीपः-फोटोग्राफ संलग्न क्र-5 एवं 6 शामिल है
