बुरहानपुर/5 फरवरी, 2022/- कलेक्टर एवं जिला मजिस्टेªट श्री प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार जिले में अंकुर अभियान के तहत पौधारोपण कार्य सतत् रूप से जारी है। इस दौरान उन्होंने समस्त कार्यालय प्रमुखों को अभियान के तहत स्थल चिन्हित कर पौधारोपण कर वायु दूत एप पर फोटोग्राफ्स अपलोड करने के निर्देश दिये है। निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में आज अंकुर अभियान के तहत मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी कार्यालय परिसर तथा ग्रीड के समीप विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने पौधारोपण किया।
टीपः-फोटोग्राफ संलग्न क्र-8 से 10 तक शामिल है।
टीपः-फोटोग्राफ संलग्न क्र-8 से 10 तक शामिल है।
