बुरहानपुर/5 फरवरी 2022/- म.प्र.डे. राज्य आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वावधान में स्टार ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बुरहानपुर द्वारा खकनार तहसील क्षेत्र के ग्राम आमुल्लाखुर्द तथा आसपास की स्वयं सहायता समूह की 35 महिलाआंे को बकरी पालन का 10 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह जानकारी परियोजना प्रबंधक सुश्री सरिता स्वामी ने दी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरान्त आज समस्त प्रशिक्षणार्थियो की परीक्षा आयोजित की गई।
प्रशिक्षण समापन अवसर पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि वे अब स्वयं का बकरी पालन का व्यवसाय कर सकतें है। उन्होंने विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान कर प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन भी किया। वहीं डीपीएम सुश्री सरिता स्वामी ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत बैंक से ऋण उपलब्य करवाने की बात कही। इस अवसर पर सभी प्रशिक्षणार्थियो को प्रमाण पत्र वितरित किये गये।
टीपः-फोटोग्राफ संलग्न क्र-11 से 14 तक शामिल है।
