Type Here to Get Search Results !

खेलकूद प्रतियोगिता मंदसौर एवं मल्‍हारगढ की पीजी कॉलेज में आज


मंदसौर 3फरवरी 22/ नेहरू युवा केंद्र मंदसौर द्वारा एवं जिला खेल और युवा कल्याण विभाग, मन्दसौर के सहयोग से जिले में ब्लाक एवं जिला स्तरीय खेलकूद कार्यक्रम शुरू किया गया है। आयोजन के संबंध में कार्यालय नेहरू युवा केंद्र मंदसौर में एक बैठक का आयोजन किया गया। 4 फरवरी को मन्दसौर एवं मल्हारगढ़ क्षेत्र की खेल प्रतियोगिता, मंदसौर के पीजी कॉलेज मैदान पर आयोजित की जाएगी। खेलकूद कार्यक्रम नेहरू युवा केन्द्र मंदसौर के जिला युवा अधिकारी श्री अभिलाष म्हस्के एवं श्री विजेंद्र देवड़ा जिला खेल अधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए श्री मुकेश भटेवरा (खेल और युवा कल्याण विभाग, मन्दसौर) से मोबाईल नं. पर 9981795075 संपर्क किया जा सकता है।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.