जबलपुर में नए पॉजिटिव केस बढ़े, लेकिन राहत ये कि तीसरी लहर का पीक गुजर गया
February 02, 2022
0
जबलपुर। नए कोरोना पॉजिटिव केस लगातार दूसरे दिन भी बढ़े, लेकिन राहत की बात ये कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर का पीक गुजर जाने का दावा वैज्ञानिकों ने किया है। जबलपुर में बुधवार को मिली रिपोर्ट के अनुसार 408 नए पॉजिटिव केस मिले हैं, वहीं 745 मरीजों को संक्रमण मुक्त माना गया, चूंकि अस्पतालों में कम मरीज ही भर्ती हैं इसलिए स्वस्थ हुए मरीजों को डिस्चार्ज की श्रेणी में रखा गया है। एक्टिव केसों की संख्या 3362 हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आईआईटी कानपुर के विशेषज्ञ प्रो राजेश रंजन ने दावा किया है कि कोरोना की तीसरी लहर का पीक जनवरी माह के अंत तक गुजर चुका है और मध्यप्रदेश के डाटा की स्टडी से पता चलता है कि ओमिक्रॉन संक्रमण की रफ्तार भी धीमी हो गई है। ऐसा माना जा रहा है कि 10 फरवरी तक 5 हजार से कम केस आना शुरू हो जाएंगे। ओमिक्रॉन के नए स्टेन बीए-1 एवं बीए-2 में संक्रमित करने की क्षमता भी ज्यादा नहीं है। लोगों से फिर भी सावधानी रखने कहा गया है।
Tags